फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ सिपाही का रिवाल्वर और आभूषण बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आरपीएफ सिपाही का रिवाल्वर और आभूषण बरामद
विज्ञापन

आरक्षी के आवास में 22 मई को हुई थी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। रेलवे सुरक्षा बल के आरक्षी के सरकारी आवास से चोरी गई रिवाल्वर व उनकी पत्नी के आभूषण पुलिस ने बरामद कर लिया। चोरी करने के आरोप में पुलिस ने उनके पड़ोसी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पड़ोसी ने पहले चोरी की घटना को अंजाम दिया फिर आरक्षी को इसकी सूचना दी। दो दिन के अंदर इस मामले का पर्दाफाश होने से एसपी पंकज कुमार ने पुरानी बस्ती के एसओ को पांच हजार रुपये पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि गोरखपुर के हरपुर बुदहट निवासी राजेश यादव वर्तमान में आरपीएफ में आरक्षी के पद पर बस्ती रेलवे स्टेशन पर तैनात हैं। जो रेलवे कालोनी माल गोदाम के निकट निर्मलीकुण्ड के पास बने सरकारी आवास में रहते हैं। इन दिनों अवकाश पर घर गए थे। बीते 22 मई को पड़ोसियों ने सूचना दी कि आवास में ताला तोड़कर चोरी हो गई है। सूचना पर राजेश जब वापस आए तो देखा कि लाइसेंसी रिवाल्वर एवं पत्नी के जेवरात आदि गायब थे। मुकदमा दर्ज कर पुरानी बस्ती पुलिस ने तफ्तीश शुरू की। एसपी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो पर संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर प्रकरण से पर्दा उठ गया। पकड़े गए संदिग्ध ने अपना नाम चन्द्र प्रकाश निवासी नैनसर थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर बताया। पुलिस की पूछताछ में उसने चोरी की बात स्वीकार की है। उसकी निशानदेही पर सारे सामान बरामद कर लिए गए। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह भी उसी रेलवे कालोनी में आरक्षी राजेश यादव के आवास के सामने वाले आवास में रहता है। 22 मई की रात करीब दो से तीन बजे के मध्य उसी ने आवास का ताला तोड़कर रिवाल्वर व जेवरात एवं सामान को चुराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें