फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने केरोसिन डालकर लगाई आग, मौत

Mon, 20 May 2019 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरपुर बुदहट (गाेरखपुर) । पकड़ी गांव में पति से विवाद के बाद पत्नी सरावती (35) ने सोमवार की सुबह खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। शोर मचाने पर पड़ोसी दौड़े और फिर कमरे का दरवाजा तोड़कर झुलसी महिला को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


पकड़ी निवासी कैलाश मजदूरी करते हैं। वह सुबह भोजन करके मजदूरी करने के लिए गोरखपुर जा रहे थे। किसी बात पर सुबह पत्नी से विवाद हो गया था। पति के जाते ही सरावती ने बच्चों को कमरे से बाहर कर दिया और फिर अंदर से दरवाजा बंद खुद को आग लगा ली। जलने पर वह शोर मचाने लगी। उसके बाद बच्चे बाहर आकर रोने लगे। घर से धुआं उठना और बच्चों की शोर पर पड़ोसी आ गए और फिर किसी तरह से महिला को बाहर निकाला। वह पूरी तरह से जल चुकी थी। आग बुझाकर एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लेकर जाते रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया। सरावती की तीन बच्चे सन्नी (7), मन्नी (5) और पूजा (3) हैं।
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें