फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की में लूट की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Mar 2019 01:30 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gun
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तराखंड के रुड़की स्थित आईआईएफएल होम लोन कंपनी की शाखा में कर्मचारियों को बंधक बनाकर लूट की कोशिश के आरोपी पंकज को पुलिस ने गुलरिहा के बनगाई गांव स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को उत्तराखंड की गंगानगर कोतवाली पुलिस ने स्थानीय थाने की पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उत्तराखंड पुलिस आरोपी को साथ ले जाएगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड से आए दरोगा नरेश कुमार ने बताया कि 25 फरवरी 2019 को हरिद्वार के रुड़की स्थित आईआईएफएल होम लोन कंपनी के गोल्ड लोन विभाग में बदमाशों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया था। असलहे के दम पर लूट की कोशिश की थी लेकिन सायरन बजने पर अन्य विभाग के कर्मचारियों के एकत्र होने पर बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए थे। मैनेजर की तहरीर पर हरिद्वार जिले की गंगानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। सीसी टीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। उत्तराखंड में एक आरोपी के पकड़े जाने के बाद बनगाई गांव निवासी पंकज सिंह के बारे में जानकारी हुई। सोमवार की सुबह गुलरिहा पुलिस की मदद से उत्तराखंड पुलिस ने पंकज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से सफेद रंग की एक लक्जरी कार भी पुलिस ने बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें