फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के बाद दो पक्ष भिड़े, पथराव

Fri, 01 Jun 2018 01:50 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
गोरखपुर। दो बहनों को उनकी ससुराल छोड़ने जा रहे भाई ने छेड़खानी का विरोध किया तो मनबढ़ों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद दो पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से पथराव में पांच लोग घायल हो गए। घटना बांसगांव इलाके के एक गांव में हुई। वारदात की खबर मिलते ही एसपी साउथ ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। एहतियातन गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


माल्हनपार प्रतिनिधि के मुताबिक इस गांव में एक व्यक्ति बाहर रहता है। इन दिनों वह गांव में पुश्तैनी मकान की मरम्मत कराने आया है। घर पर उसकी दो विवाहिता बेटियां भी आई थीं। बुधवार की सुबह दोनों बहनों को उनकी ससुराल छोड़ने भाई जा रहा था। आरोप है कि गांव के पास ही विक्की निषाद, श्रवण, राहुल और लालू ने युवक की दोनों बहनों पर अभद्र टिप्पणी और छेड़खानी की।

भाई ने विरोध किया तो वे मारपीट पर उतारू हो गए, लेकिन ग्रामीणों के एकत्र होेने पर धमकी देते हुए फरार हो गए थे। बृहस्पतिवार की सुबह किसी काम से दोनों बहनों का भाई गांव से बाहर गया था। आरोप है कि मनबढ़ों ने छेड़खानी के बाद हुए विवाद के चलते उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही दूसरे पक्ष के लोग भी एकत्र हो गए। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए और पथराव शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट में राहुल, राजेश, महेश, सूरज और यशवंत निषाद गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें