फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ का आदेश न मानने पर एसओ गोला सस्पेंड

Fri, 04 May 2018 01:01 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर। सीओ के आदेश को दरकिनार कर निर्माण रुकवाने पर एसओ गोला सौरभ राय को एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया। एसओ के खिलाफ प्रारंभिक जांच भी शुरू हो गई। मामला एक विवादित जमीन से जुड़ा है। जमीन पर सीओ ने निर्माण की अनुमति दी थी, लेकिन एसओ ने काम रुकवा दिया था। मामला एसएसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने सीओ की रिपोर्ट पर कार्रवाई की।
विज्ञापन


गोला के बरईपार रामरूप निवासी कपिलदेव जमीन पर निर्माण करवा रहे थे। कुछ लोग उसे अपनी जमीन बताते लगे। दोनों पक्ष में लंबे समय से विवाद है। इसी बीच कपिल देव ने सीओ गोला से मुलाकात की थी और कागजात दिखाए थे। मामला जमीन से संबंधित होने की वजह से सीओ ने निर्माण में पुलिस को हस्तक्षेप न करने का आदेश दिया था। सीओ के आदेश के बाद कपिलदेव फिर से निर्माण शुरू करा दिए। इसकी जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर गई और एक बार फिर निर्माण रुकवा दिया। बताया जा रहा है कि थाने पर गए कपिलदेव ने मोबाइल फोन से सीओ के खिलाफ बोले गए अपशब्द को रिकॉर्ड कर लिया और इसे सीओ को सौंप दिया। सीओ की रिपोर्ट पर एसएसपी शलभ माथुर ने इंस्पेक्टर गोला को बृहस्पतिवार को सस्पेंड कर प्रारंभिक जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें