फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांट से क्षुब्ध छात्रा ने खुद को लगाई आग, मौत

Sun, 18 Mar 2018 08:19 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
चौरीचौरा के भौवापार गांव में बीए की छात्रा ने खुद को आग लगा ली। घरवालों की डांट से नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घर वाले पूरे मामले में कुछ भी नहीं बोल रहे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


भौवापार निवासी मुन्ना राजभर की बेटी वंदना (19) बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। रविवार सुबह किसी बात पर उसका घरवालों से विवाद हो गया। बताया जाता है कि परिवार के लोगों ने उसे डांट दिया था। 9:30 बजे के करीब नाराज वंदना ने खुद पर केरोसिन उड़ेल कर आग लगा ली। शोर सुनकर घरवाले जुटे और आसपास के लोगों के साथ मिलकर किसी तरह आग बुझाई।

छात्रा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान वंदना की मौत हो गई। उधर, इसकी सूचना पाकर गांव में पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें