फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से चेन लूट का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Sat, 24 Feb 2018 08:25 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
गिरफ्तार लुटेरा। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
शाहपुर पुलिस ने शनिवार को फातिमा हॉस्पिटल रोड से एक चेन लुटेरे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि मानस विहार कॉलोनी में महिला के साथ इसने ही लूट की वारदात की थी। पकड़े गए बदमाश के पास से लूटी गई चेन भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने बताया कि शाहपुर क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई चेन स्नेचिंग की वारदात की रोकथाम और पर्दाफाश के लिए एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने शाहपुर इंस्पेक्टर को निर्देश दिया था। इस क्रम में चौकी प्रभारी पादरी बाजार धर्मेंद्र सिंह और कौआबाग चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह संयुक्त टीम बनाई गई थी।

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शनिवार को टीम ने फातिमा हॉस्पिटल रोड से एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से टूटी हुई चेन मिली। थाने लाकर पूछताछ करने पर उसने लूट की घटना करने की बात कबूल कर ली। उसकी पहचान झंगहा के लक्ष्मीपुर निवासी राजन कुमार चौहान के रूप में हुई। उसने बताया कि तीन दिन पहले मानस विहार कालोनी में हुई चेन लूट की वारदात की थी। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें