फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदिनी हत्याकांड : पति समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज

Sat, 06 Jan 2018 08:52 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
वारदात के बाद पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की थी। - फोटो : Amar Ujala/File Photo
विज्ञापन
चिलुआताल के करीमनगर (पोखरभिंडा) में शुक्रवार को नंदिनी की हत्या मामले में पिता चंद्रेश की तहरीर पर पुलिस ने पति चुन्नू, भाई संतोष, भाभी कुसुम के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की पकड़ से आरोपी दूर है। पुलिस तलाश में दबिश दे रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि चुन्नू ने रिश्तेदारी की लड़की नंदिनी से अभी शादी नहीं की थी। हालांकि पिता ने मंदिर में शादी करने की बात बताई है। इसको लेकर रिश्तेदारी में विरोध भी हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही असल वजह सामने आ पाएगी। पुलिस को अवैध संबंध का भी संदेह है। घटना से थोड़ी देर पहले ही भाभी कुसुम पेट में दर्द होने की बात कहते हुए पति संतोष को फोन की थी और फिर से घर से निकल गई थी। इसके बाद ही चुन्नू और नंदिनी के बीच मारपीट शुरू हो गई थी और फिर गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को पिता की तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें