फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनकर्मियों पर फायरिंग करने वाले तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खोराबार ।
वनकर्मियों पर फायरिंग के आरोपी प्रधान पति मुन्ना गुप्ता और उसके चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। इनके पास से लाइसेंसी पिस्टल, आठ कारतूस भी मिले है। पुलिस का कहना है कि लाइसेंसी पिस्टल से प्रधान पति ने वनकर्मियों पर फायरिंग की थी। गिरफ्त में आए आरोपपियों से पूछताछ के बाद पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

कुसम्हीं जंगल के सूबा बीट में शनिवार को वन माफिया साखू के पेड़ काट कर ट्राली से लेकर जा रहे थे। फारेस्ट गार्ड राजकरन और उनके साथियों की घेराबंदी कर तस्करों को रोकने की कोशिश की। इस पर वन माफियाओं ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और हाइड्रोलिक ट्राली से लकड़ी गिराकर भाग निकले। खोराबार पुलिस ने फारेस्ट गार्ड की तहरीर पर जंगल सिकरी की प्रधान के पति और आरा मशीन मालिक मुन्ना गुप्ता सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ कैंट चारु निगम ने बताया कि खोराबार पुलिस ने सिक्टौर के पास से फायरिंग के मुख्य आरोपी मुन्ना गुप्ता को गिरफ्तार किया। उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल और आठ कारतूस मिले। पूछताछ में उसने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की बात को स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चालक बसंत को बाईपास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें