फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव जलाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, मारपीट

Mon, 17 Jul 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
पइंसा के मोगरी कड़ा गांव में महिला के शव के अंतिम संस्कार में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक दूसरे को लोगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों ने हंगामा शुरू कर दिया तो पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कराने के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


माेंगरी की रामादेवी पत्नी खुद्दीलाल की शनिवार रात संदिग्ध दशा में मौत हो गई थी। दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। जलाने के दौरान युवती के मायके वाले परिजनों से भिड़ गए। मायके वालों का कहना था कि उनके गांव से और लोग आ रहे हैं।

उनके आने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। एक दूसरे को लोगों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटना शुरू कर दिया। इससे अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में मृतका के भाई संतोष कुमार पिता रघुराज, मनोज कुमार और कालीचरन चोटिल हो गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद घायलों को मेडिकल के लिए भेजने के बाद आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें