फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर सवा दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर।
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर भाटी बिहार कॉलोनी में शिक्षक रवि दुलारे कन्नौजिया के मकान का ताला तोड़कर सवा दो लाख रुपये की चोरी हो गई। चोर 25 हजार नकदी, दो लाख के जेवरात उठा ले गए। मंगलवार को चोरी की सूचना पर नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल भी पहुंच गए थे। शिक्षक ने सीएम योगी आदित्य नाथ को पत्र लिखकर चोरी की घटनाएं बढ़ने की शिकायत की है।

गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर एक के मूल निवासी रवि दुलारे कन्नौजिया शिक्षक हैं। वह गोरखनाथ के राजेंद्र नगर में परिवार के साथ रहते हैं। एक जून को परिवार के साथ लखनऊ गए थे, जब वे पांच को लौटे तो घर का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो घर में रखा 25 हजार नकद, करीब दो लाख के गहने गायब थे। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मंगलवार की सुबह चोरी की सूचना पाकर नगर विधायक डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि सूचना देने पर भी गोरखनाथ पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। शिक्षक के मुताबिक मोहल्ले में आधा दर्जन घरों में चोरी हो चुकी है लेकिन पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने सीएम को पत्र लिखकर शिकायत की है। उधर, एसपी सिटी गणेश साहा ने कहा कि चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए गश्त बढ़ा दिया गया है।


- राजेंद्र नगर में शिक्षक के घर चोरों ने दिया घटना को अंजाम
- 25 हजार नकद, दो लाख के गहने चुरा ले गए चोर
- शिक्षक ने सीएम को पत्र लिखकर की शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें