फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में वृद्घ समेत दो की मौत

Sat, 18 May 2019 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में वृद्ध और युवक की मौत हो गई। हादसे चौरीचौरा और सहजनवां इलाके में हुए। सरदारनगर प्रतिनिधि के अनुसार चौरीचौरा के फुलवरिया मोड़ पर रोडवेज की अनुबंधित बस की चपेट में आकर बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। उनकी पहचान खोराबार के जंगल सिकरी निवासी कन्हैयालाल निषाद (65) के रूप में हुई। वह शुक्रवार की सुबह नौ बजे देवरिया के रुद्रपुर के छपौली स्थित अपने खेत जा रहे थे। उसी बीच फुलवरिया मोड़ के पास उनकी बाइक बस की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

कन्हैया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कन्हैयालाल ने हेलमेट लगा रखा था।
सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान संतकबीरनगर के बनियाबारी निवासी प्रमोद कुमार पांडेय (30) के रूप में हुई। वह शुक्रवार की भोर में बाइक से संतकबीरनगर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होेंने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें