डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के भूईगांवा के पास गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब अनियंत्रित मोटरसाइकिल से सवार एक युवक के गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि सोनू पांडेय (25) पुत्र केशव प्रसाद पांडेय निवासी रमवापुर थाना पथरा अपनी मोटरसाइकिल से ससुराल पिरैली थाना भवानीगंज जा रहा था। इसी बीच अचानक उसकी मोटरसाइकिल बेकाबू हो गई। इस दौरान सोनू सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पीआरबी वैन 1524 ने तत्काल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले गई जहां डॉक्टर मनीष वैश्य ने मौत होने की पुष्टि की।