गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के बीच बच्चों की मौत के आरोपी डॉ. कफील अहमद दस अक्तूबर को बहराइच कोर्ट में पेश होंगे। वहां उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज है। अभी डॉ. कफील गोरखपुर जेल में बंद हैं। उन पर फर्जी बैंक एकाउंट खोलकर रुपयों के लेनदेन और धोखाधड़ी का भी मामला दर्ज है।
पिछले दिनों जिला अस्पताल बहराइच गए डॉ. कफील वहां पर डॉक्टरों को इलाज कैसे करें, इसकी सलाह दे रहे थे। मामला बढ़ने पर उन्हें वहां से हटाया गया। हंगामा बढ़ने पर बहराइच पुलिस ने शांतिभंग में कफील का चालान किया था। जमानत पर रिहा होकर गोरखपुर पहुंचने के अगले ही दिन गोरखपुर पुलिस ने उन्हें धोखाधड़ी में गिरफ्तार कर लिया। कैंट पुलिस ने डॉ. कफील के साथ ही उनके भाई आदिल को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था।