फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा में रंगे हाथों पकड़ा जेब कतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा में रंगे हाथ पकड़ा जेब कतरा
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में एक जेब कतरा रंगे हाथों दबोचा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पांवटा के एक मेडिकल स्टोर से एक व्यक्ति दवाइयां ले रहा था, तभी हरियाणा के एक शातिर जेब कतरे ने पर्स पर हाथ साफ करने का प्रयास किया। इस दौरान शातिर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। सूरजपुर निवासी गुरशरण सैणी पुत्र त्रिलोक सिंह अपने घर से सामान लेने बाजार पहुंचे थे। जब वह एक मेडिकल स्टोर से दवाई ले रहे थे तो इसी बीच हरियाणा निवासी फरमान उनकी पिछली जेब में रखा पर्स चुराने की कोशिश करने लगा। गुरशरण सिंह ने शातिर को देख लिया और उसे रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें