फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस अधिकारी के घर में पकड़े चोरों की पिटाई

Tue, 03 Jul 2018 01:40 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर। गगहा के नर्रे गांव में रविवार की देर रात पीसीएस अधिकारी दीनदयाल चंद के घर में घुसे दो चोरों को लोगों ने पकड़ लिया। चोरों की जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों को गगहा सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


नर्रे गांव के दीनानाथ चंद की तैनाती वर्तमान में अलीगढ़ में है। उनके छोटे भाई दिवाकर बस्ती में पुलिस विभाग में तैनात हैं। गांव के घर पर ताला बंद था। पांच दिन पहले इनके घर में चोरी हुई थी। दिवाकर ने गगहा थाने में चोरी का केस दर्ज कराकर रविवार की शाम को मकान में ताला बंद कर ड्यूटी पर चले गए थे। चोरी की घटना के बाद नर्रे गांव के ग्रामीण टोली बनाकर घूम कर घरों की रखवाली कर रहे थे। उसी बीच दिवाकर के मकान में रविवार रात करीब एक बजे कुछ लोगों की आहट सुनाई दी। टोली के सदस्यों ने गांव के अन्य लोगों के साथ मकान को चारों तरफ से घेरकर चोरों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें