बेलीपार। इलाके के बिस्टौली खुर्द निवासी अंजू (19) का घर में पंखे से लटका शव मिला। परिवार के लोगों ने बताया कि घरेलू विवाद में युवती ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस छानबीन कर रही है।
युवती को पिता उमाशंकर निषाद मुंबई में पालिस का काम करते हैं। घर पर पत्नी, दो बेटों और दो बेटियां थीं। अंजू कौैड़ीराम के महाविद्यालय में बीए की छात्रा थी। बुधवार की रात खाना खाने के दौरान किसी बात पर भाई ने अंजू को फटकार लगा दी।
इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। गुरुवार की सुबह उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर मां को शक हुआ। दरवाजा खोलकर वह अंदर गईं तो पंखे में बंधे दुपट्टे के फंदे से लटका उसका शव मिला। परिजन उसका दाह संस्कार करने की तैयारी में थे। गांव के किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।