फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोला (गोरखपुर)।
पूरी रात घर से गायब रहे चौकड़ी गांव के शमसुद्दीन (15) की बुधवार सुबह खेत से हत्या कर फेंकी गई लाश मिली। उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। घटना की सूचना पाते ही सीओ बांसगांव अतुल चौबे, गोला थानेदार प्रदीप शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। पुलिस शमसुद्दीन के मोबाइल फोन का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

चौकड़ी गांव के शमशाद का पंद्रह वर्षीय बेटा शमसुद्दीन मंगलवार शाम से गायब था। इसी दिन शाम को कुछ लोगों ने उसे गांव के पूरब स्थित पोखरे के पास देखा था। रात में वह घर नहीं लौटा तो बुधवार सुबह घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। पोखरे के पास देखे जाने की सूचना पर घरवाले पोखरे के पास उसकी तलाश करने पहुंचे तो दो सौ मीटर की दूरी पर खेत में उसकी लाश मिली। उसके गले पर मिले निशान से गला घोंट कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पांच भाइयों में तीसरे नंबर का शमसुद्दीन गोला में एक दर्जी की दुकान पर कपड़े सिलने का काम सीखता था, लेकिन इधर एक सप्ताह से वह दुकान पर भी नहीं जाता था। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि पुलिस मोबाइल फोन व अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें