फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छताई पुल से नदी में महिला कूदी, लापता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
छताई पुल से शनिवार शाम पांच बजे के करीब एक महिला ने छलांग लगा दी। महिला को आमी नदी में कूदते देखकर वहां से गुजर रहा स्कार्पियो सवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मछुआरों की मदद से महिला की तलाश कराई लेकिन वह नहीं मिली। बताया जा रहा है कि महिला साड़ी पहनकर आई थी और सलवार सूट पहनकर नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

खजनी व पिपरौली प्रतिनिधि के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम पांच के आसपास करीब 24 वर्षीय एक महिला छताई पुल पर पहुंची। वह कुछ देर वहां खड़ी रही और फिर उसने साड़ी बदलकर सलवार सूट पहन लिया। साड़ी को एक पॉलीथिन में रखकर वह नदी में कूद गई। शहर की तरफ आ रहे स्कार्पियो सवार ने उसे कूदते देख 100 नंबर पर सूचना दी। इस दौरान वहां राहगीरों की भीड़ जुट गई। मछुआरे महिला की तलाश में लग गए। महिला तो नहीं मिली पर पॉलीथिन जिसमें उसने साड़ी रखी थी, वह मछुआरों के हाथ लग गई। सूचना के बाद पहुंची खजनी पुलिस ने गोताखोरों को भी बुलाया और महिला की तलाश शुरू कराई। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें