फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 40 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
विज्ञापन

रेलवे जीएम आफिस कार्यालय के पास स्थित एटीएम से जालसाज ने कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये उड़ा दिए। थोड़ी देर बाद मोबाइल पर संदेश आने के बाद ठगी की जानकारी हुई। संदेश आने पर जब उन्होंने अपना कार्ड देखा तो वह बदला हुआ मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पिपराइच थाना क्षेत्र के मुड़ियारी बुजुर्ग निवासी कृष्ण मुरारी सिंह रेलवे मुख्यालय स्थित पीएनबी के एटीएम पर रुपये निकालने गए थे। पीछे खड़े शख्स ने मदद का झांसा दिया और उनका एटीएम कार्ड ही बदल दिया। एटीएम से रुपये न निकलने की बात कहकर उसने दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया। थोड़ी देर बाद कृष्ण मुरारी के मोबाइल पर रुपये निकालने का संदेश आया। 40 हजार रुपये निकलने का संदेश आते ही उनके होश उड़ गए। वह भागे-भागे पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन निकाल लिए 21.5 हजार रुपये
गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर पश्चिमी निवासी विवेकानंद के खाते से जालसाज ने ऑनलाइन ठगी कर ली। दस जून की रात में ठगी की जानकारी अगले दिन मोबाइल पर संदेश आने के बाद हुई थी। विवेकानंद के मुताबिक पीएनबी में उनका खाता है। इसमें से 21 हजार 500 रुपये की ठगी की गई है, जबकि खाते का न तो कोई डेबिट कार्ड और न ही क्रेडिट कार्ड। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें