फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर मारपीट करने के छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर मारपीट करने के छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

डीजल भराने के विवाद में कर्मचारियों को पीटा था, की थी हवाई फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
बांसगांव। क्षेत्र के ग्राम चतुरबंदुआरी में स्थित किसान सेवा केन्द्र पेट्रोल पंप पर डीजल भराने के विवाद में मारपीट और फायरिंग कर फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्रबंधक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया। वहीं सीसी टीवी की मदद से पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। फरार तीन आरोपियाें की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप के प्रबंधक ओमप्रकाश शर्मा के मुताबिक बुधवार की रात पंप बंद कर सभी कर्मचारी घर जाने की तैयारी में थे। इसी बीच बांसगांव की ओर से एक कार में सवार चार लोग आए और डीजल भरने को बोले। कर्मचारी विजेंद्र के मना करने पर उन्होंने फोन कर चार और युवकों को बुला लिया और कर्मचारियों को मारपीट कर घायल कर दिया। कर्मचारियों के एकजुट होने पर हमलावर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसी टीवी की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने आरोपी अंकुर सिंह, किशन सिंह, भोलू सिंह, टोनी सिंह, राहुल सिंह, सूरज सिंह पर हत्या की कोशिश, मारपीट और जानमाल की धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है। फरार आदित्य सिंह, रौनक और प्रवीण सिंह की तलाश में पुलिस दबिश दे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें