फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के पति और समर्थकों पर हमला, तीन गंभीर

Sat, 01 Sep 2018 02:05 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मझगांवा। गगहा थाना क्षेत्र के गेरुआखोर गांव में शुक्रवार की दोपहर प्रधान के परिवार के पति लाल बहादुर और उनके तीन समर्थकों पर तलवार, लाठी से हमला कर घायल कर दिया गया। तीन की हालत नाजुक देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल ने गांव के ही छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने छह आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर के मुताबिक दो दिन पहले गांव में शौचालय का निर्माण करके हरेंद्र जा रहे थे। रास्ते में उन्हें गांव के ही लोगों ने रोका और प्रधान का काम न करने की धमकी दी। इस पर अनिल शाही ने थाने में शिकायत करने की सलाह दी थी।

उसके बाद हरेंद्र ने तहरीर दी थी। इसी से नाराज होकर आरोपियों ने शुक्रवार की दोपहर अरविंद शाही, अनिल शाही, सुनील शाही, लाल बहादुर पर तलवार, लाठी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गांव के लोगों के एकत्र होने पर हमलावर फरार हो गए। और उसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टर ने अनिल, सुनील और अरविंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अनिल शाही ने गांव के ही दीनानाथ, श्रवण, सुधीर, रमेश, पूर्णवासी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने छह आरोपियों पर हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें