फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. राजीव मिश्रा और डॉ. कफील के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Fri, 24 Nov 2017 08:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
आरोपी डॉ. राजीव मिश्रा और उनकी पत्नी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला। - फोटो : Amar Ujala/File Photo
विज्ञापन
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में अगस्त महीने में ऑक्सीजन की कमी से हुई बच्चों की मौत के मामले के आरोपी निलंबित प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्रा और डॉ. कफील खान के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। पुलिस के आरोप पत्र में डॉ. कफील पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगाया गया है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब आरोपियों के खिलाफ केस का ट्रायल शुरू होगा।
विज्ञापन


ऑक्सीजन की कमी से मौत का मामला उजागर होने पर महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. केके गुप्ता ने ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी पुष्पा सेल्स के मालिक मनीष भंडारी, निलंबित प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्रा, उनकी पत्नी डॉ. पूर्णिमा शुक्ला, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. कफील समेत नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सरकारी कर्मचारी के खिलाफ केस चलाने की अनुमति मिलने के बाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ चार्जशीट पहले ही दाखिल कर दी थी लेकिन निलंबित प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्रा और डॉ. कफील खान के खिलाफ जांच चल रही थी। शुक्रवार को कोर्ट में विवेचक सीओ कैंट ने इन दोनों के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल कर दी।

विवेचक ने कोर्ट में दाखिल आरोप पत्र में प्राचार्य डॉ. राजीव मिश्रा के खिलाफ  मानव वध की कोशिश, आपराधिक साजिश, सरकारी काम में आपराधिक लापरवाही करने, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोपी बनाया है। वहीं डॉ. कफील के खिलाफ मानव वध की कोशिश, आपराधिक साजिश, सरकारी में आपराधिक लापरवाही के तहत केस चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें