फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपतिजनक टिप्पणी करने के आरोपी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन

- शहीद जवानों पर की थी टिप्पणी, भाजपा नेता की तहरीर पर दर्ज हुआ था केस
अमर उजाला ब्यूरो
भटहट (गोरखपुर)। पुलवामा में शहीद जवानों के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी शफीक पठान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया। पुलिस ने भाजपा नेता की तहरीर पर शफीक पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, सेना के जवान पर टिप्पणी करने और 66 आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

फेसबुक पर राजनंदिनी के नाम से फर्जी आईडी बनाई गई। इसी आईडी से शहीदों पर एक पोस्ट किया गया। इसी पर शफीक पठान ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। कुछ लोगों की इस पर नजर पड़ी और वह इसके विरोध में थाने पहुंच गए। भाजपा ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में थी। पुलिस आरोपी के तलाश में थी। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें