गोरखपुर। कुशीनगर जिले के खड्डा विधानसभा क्षेत्र से विधायक जटाशंकर ने आईजी को पत्र लिखकर गोरखपुर क्षेत्र में अनैतिक धंधे पर रोक लगाने और इसमें लिप्त लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका आरोप है कि ऐसे धंधे के चलते महिलाओं के शोषण और उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं।
पत्र में विधायक ने लिखा है कि दूसरे प्रांतों से बहला-फुसलाकर लाई गईं लड़कियों से अनैतिक कार्य कराने की शिकायतें मिल रही हैं। इस पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है। विधायक ने बताया है कि कुशीनगर सहित आस-पास के जिलों में कई जगह डांस पार्टी में काम करने के बहाने लड़कियों को लाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। इसके अलावा विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कई एजेंसियां कार्य कर रहीं है, जो संदिग्ध हैं। उनकी भी जांच होनी चाहिए।