फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी जवान की पत्नी के अपहरण की कोशिश

Sat, 08 Sep 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिलुआताल। एसएसबी मुख्यालय फर्टिलाइजर पर तैनात एक जवान ने पत्नी के अपहरण की कोशिश, छेड़खानी और विरोध करने पर मारपीट का आरोप अपने साथी दो कर्मचारियों पर लगाया है। बृहस्पतिवार की देर रात घटना होने के बाद जवान ने तत्काल इसकी शिकायत यूपी 100 पर की। शुक्रवार को जवान ने विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


तहरीर के मुताबिक जवान चालक पद पर तैनात है और सरकारी आवास में परिवार के साथ रहता है। बृहस्पतिवार की देर रात उसका सहकर्मी एक अज्ञात व्यक्ति के साथ घर पर आया। दोनों नशे में थे। पत्नी ने दरवाजा खोला तो उसका हाथ पकड़ लिया और कार में बैठाने की कोशिश की। पत्नी का शोर सुनकर जवान पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की।

इसके बाद दोनों आरोपी मौके पर ही कार छोड़कर भाग निकले। चिलुआताल इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि मामला एसएसबी से जुड़ा होने के कारण पुलिस विधिक राय लेकर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें