फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य आरोपी फरार, दो को जेल भेजा

Thu, 19 Jul 2018 01:23 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
गोरखपुर। पीपीगंज इलाके के एक जिम में युवती से रेप के आरोपी की तलाश पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस कई जगह पहुंची, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। वहीं गिरफ्तार किए गए उसके दो सहयोगियों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सोमवार की रात जिम मालिक अपने सहयोगी की मदद से युवती को जबरदस्ती लाया था। फिर पंकज वर्मा ने युवती के साथ मनमानी की। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर पंकज पर रेप और जिम संचालक प्रिंस और कुलदीप पर इस जुर्म की साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज किया था। गिरफ्तार किए गए प्रिंस और कुलदीप का पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें