फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की पिटाई कर बोलेरो से फेंका

Thu, 05 Jul 2018 01:06 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
मझगांवा। बोलेरो सवार लोग एक महिला की पिटाई कर सड़क पर फेंक फरार हो गए। वारदात बुधवार की रात गगहा थानाक्षेत्र के करवल माता मंदिर के पास हुई। महिला ने पति, देवर और सास को नामजद करते हुए तहरीर दी है। घटना की जानकारी पाकर महिला के मायके के लोग भी थाने पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन


बुधवार की रात लगभग 9.30 बजे गगहा थाने से करीब 50 मीटर दूर करवल माता मंदिर के पास कुछ लोग बोलेरो से एक महिला को सड़क पर फेंककर भाग गए। महिला को सड़क पर पड़ा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की तो महिला की पहचान बांसगांव के अतरौला निवासी ममता के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि बुधवार को उनके पति हेमंत, देवर जितेंद्र और सास ने उनकी पिटाई करके जबरन बोलेरो में बैठा लिया। आरोप है कि उन लोगों ने बोलेरो में गला भी दबाया। महिला के मुताबिक बोलेरो ड्राइवर बहादुर यादव चला रहा था। शोर मचाने पर उन लोगों ने सड़क पर चलती गाड़ी से फेंक दिया। महिला का मायका भीटी गांव में है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें