फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे से संबंध के शक में प्रेमी ने किया था तैयबुनिशा का कत्ल

Sun, 08 Apr 2018 07:59 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पीपीगंज में बापू इंटर कॉलेज के पीछे बागीचे में तैयबुनिशा (40) की हत्या कर फेंके गए शव के मामले में पुलिस ने रविवार को लवकुश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि महिला को उसके प्रेमी लवकुश ने ही मारा था। उसको यह शक था कि तैयबुनिशा का किसी और से भी संबंध हो गया है। कत्ल से पहले दोनों के बीच इस शक को लेकर विवाद भी हुआ था। पुलिस के अनुसार लवकुश ने तैयबुनिशा का गला गमछे से कसकर कत्ल करने के बाद शव को बागीचे में फेंक दिया था।
विज्ञापन


पुलिस लाइंस में रविवार को सीओ कैंपियरगंज आशुतोष ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का पर्दाफाश किया। सीओ ने बताया कि छह अप्रैल की सुबह बागीचे में तैयबुनिशा का शव मिला था। पुलिस महिला के बेटे की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इस मामले में लवकुश यादव की भूमिका सामने आई तो पुलिस उसकी तलाश में लग गई। रविवार की दोपहर डेढ़ बजे के करीब पीपीगंज रेलवे स्टेशन के पास लवकुश के होने की सूचना मिली।

पीपीगंज थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी लवकुश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि तैयबुनिशा का किसी और से भी संबंध हो गया था और मना करने पर वह झगड़ा कर रही थी। विवाद के दौरान ही गुस्से में उसने तैयबुनिशा का गला कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


टीम को पांच हजार का इनाम
आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, दरोगा लालबहादुर शर्मा, दशरथ कुमार, सिपाही राजकुमार चौधरी, संतोष कुमार सिंह शामिल थे। इस टीम को एसएसपी ने पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें