रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
बडहलगंज के कुरांव गांव के पास निर्माणाधीन फोरलेन पर कार सवार बदमाशों ने रिटायर पुलिसकर्मी राम परीक्षित मिश्रा को अगवा कर तीस हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने एक परिचित का हवाला देते हुए उन्हें कार में बैठया और तमंचा सटाकर रकम लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के चंगुल से छूटे राम परीक्षित फरियाद लेकर थाने गए तो पुलिस ने भी उन्हें निराशा किया।
गगहा क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी व रिटायर्ड पुलिसकर्मी राम परीक्षित मिश्र बृहस्पतिवार को बडहलगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 30 हजार रुपये निकाल कर घर जाने के लिए बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। कॉलेज तिराहे पर दो युवकों ने उन्हें रोका और एक ने कार की ओर इशारा करते हुए उनके परिचित के बुलाए जाने की बात कही। वह जब कार के पास गए तो सवार दो युवकों ने उनका पैर छूकर कहा कि दोनों उनके गांव के बगल के हैं। घर छोड़ने का प्रस्ताव देकर बदमाशों ने राम परीक्षित को कार में बैठा लिया।
पीड़ित के मुताबिक कार सवार युवकों ने कुरांव गांव के पास निर्माणाधीन फोरलेन पर ओझौली जाने वाले रास्ते की ओर गाड़ी मोड़ दी। विरोध करने पर एक ने तमंचा निकाल कर उनकी कनपटी पर लगा दिया और जेब में रखे 30 हजार रुपये छीनकर उनको वहीं उतार दिया। किसी तरह वह कोतवाली पहुंचे।
पहले शिकायत सुनी नहीं, फिर चोरी बताने लगी
राम परीक्षित मिश्र के अनुसार वह कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की। पहले मामले को रफा-दफा करना चाहा, फिर चोरी का मामला बताने लगी। उन्होंने अपना परिचय देते हुए कहा कि अफसरों से शिकायत करेंगे। इसके बाद पुलिस उन्हें लेकर घटना स्थल पर पहुंची और तहरीर लेकर उन्हें घर भेज दिया।
लूट नहीं, बल्कि चोरी की वारदात हुई है। कार में सवार किसी व्यक्ति ने उनकी जेब से रकम निकाल ली और अब वह लूट बता रहे हैं। इसकी जांच की जा रही है।
: दिलीप कुमार शुक्ल, कोतवाली प्रभारी