फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया के तीन महाविद्यालयों में सामूहिक नकल की शिकायत

Mon, 19 Mar 2018 08:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध देवरिया के तीन महाविद्यालयों में सामूहिक नकल की शिकायत सीधे कुलपति से की गई है। शिकायतकर्ता ने महाविद्यालय प्रबंधन पर सीसीटीवी कैमरे से भी छेड़छाड़ की बात कही है। शिकायत मिलने के बाद कुलपति प्रो. वीके सिंह ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन करते हुए जांच सौंप दी है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो अगर तीनों महाविद्यालयों में नकल की पुष्टि होती है तो केंद्राध्यक्ष समेत अन्य लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुलपति प्रो. वीके सिंह ने बताया कि सभी महाविद्यालयों को सीसीटीवी कैमरों के सामने प्रश्न पत्र खोलने के निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन इस रिकार्डिंग की जांच करेगा। सभी महाविद्यालयों को वार्षिक परीक्षाओं की जानकारी संरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि तीनों कॉलेजों में अक्सर नकल की शिकायतें मिलती रहती हैं, मगर कभी कोई कार्रवाई नहीं होती है। ये अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर हर बार बच जाते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तीन सदस्यीय कमेटी की अगुवाई प्रो. संजीत गुप्ता को सौंपी गई है। प्रो. चंद्रेशखर और डॉ. विनय सिंह जांच में उनका सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


यहां मिली शिकायत
रामगुलाम राय महाविद्यालय, शिव सल्लहपुर, भटनी
बहादुर यादव महाविद्यालय, भटनी
सिद्धेश्वर शीतल देव महाविद्यालय भरेह चौराहा, भटनी

एक नकलची पकड़ा गया
गोरखपुर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान गोरखपुर केे पंडित राम नारायण रामसुख महाविद्यालय से सोमवार को एक छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें