फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों ने तीन घंटे किया प्रदर्शन

Mon, 19 Mar 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की तरफ से सोमवार की दोपहर बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों ने कार्य बहिष्कार किया। मुख्य अभियंता कार्यालय पर तीन घंटे तक चले प्रदर्शन में सभी ने सरकार को निजीकरण किए जाने पर चेतावनी दी। इसमें राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन, विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता परिषद और विद्युत मजदूर संगठन के सदस्य भी शामिल रहे।

विज्ञापन

अवर अभियंता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने आंदोलन की रूपरेखा के बारे में बताया। कहा कि लखनऊ में कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया था कि प्रदेश भर के सभी मुख्य अभियंता कार्यालय पर जेई संगठन के सदस्य एकजुट होकर सोमवार की दोपहर से कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करेंगे। अधिशाषी अभियंता मुदित तिवारी ने कहा कि सरकार सुधार के नाम पर जनता को बरगलाने का काम कर रही है। संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी ने कहा कि 2010 में निजीकरण का काम करने आई टोरंट कंपनी बिजली विभाग को घाटे में पहुंचा रही है। यदि सरकार ने अपने निर्णय पर विचार नहीं किया तो 27 मार्च को प्रदेश व्यापी हड़ताल होगी।

 

इस दौरान बिजली आपूर्ति भी प्रभावित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कर्मचारी विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में सोमवार को मुख्य अभियंता दफ्तर पर धरना भी दिया गया। इस दौरान अखिलेश गुप्ता, अभिषेक सिंह, संतोष चौधरी, सतीश सिंह, अंगद सिंह, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें