फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहजनवां में युवक का शव मिला, गला दबाकर हत्या की आशंका

Sat, 03 Mar 2018 08:35 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
सहजनवां थाना क्षेत्र के चड़राव गांव में शनिवार की सुबह घर के बरामदे में मंजीत (25) का शव मिला। उसके भाई ने आरोप लगाया है कि गला दबाकर मंजी की हत्या की गई है। उसकी सूचना पर पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तलाशी के दौरान मंजीत की जेब से प्रेमपत्र, मोबाइल फोन मिला। मामले को प्रेम संबंध से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


चड़राव निवासी बाल गोविंद सिंह गांव के ही राधेश्याम शुक्ला के बड़े बेटे अजय शुक्ला की हत्या के आरोप में जेल में बंद है। बाल गोविंद का बड़ा बेटा अजीत सिंह गोरखपुर में रहकर पढ़ाई करता है और छोटा बेटा मंजीत मुंबई में मजदूरी करता था। दो महीने पहले ही मंजीत घर लौटा था। शनिवार की सुबह अजीत गोरखपुर से ग्रिल मशीन लेने के लिए घर पहुंचा तो बरामदे में भाई का शव देखकर शोर मचाने लगा। मंजीत की जीभ बाहर थी और गले पर निशान थे। इससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जाने लगी। अजीत ने भाई का शव देखने के बाद शोर मचाया तो उसके चाचा और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। मंजीत के चाचा दयाराम ने बताया कि शुक्रवार की रात डेढ़ बजे के करीब गांव के ही एक परिवार के कुछ लोग मंजीत के दरवाजे पर पहुंचे थे। वे लोग मंजीत के ऊपर छत पर जबरन चढ़ने का आरोप लगाकर गाली-गलौज कर रहे थे।

दोनों भाई भी हैं हत्यारोपी
अजय शुक्ला की हत्या में बालगोविंद के अलावा दोनों बेटे अजीत और मंजीत भी आरोपी हैं। दोनों भाई जमानत पर रिहा हुए। दोनों ही परिवार में लंबे समय से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। अगस्त 2016 में गांव के ही अजय शुक्ला की हत्या चड़राव चौराहे पर शाम के समय मोटर साइकिल सवार बदमाशों से गोली मारकर की थी। अजय के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बालगोविंद और उसके दोनों बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें