फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी का विरोध करने पर सिर फोड़ा, फायरिंग

Mon, 25 Dec 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
हमले में घायल अमन कनौजिया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पीएसी कैंप के पास दोस्त की बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने कट्टे की बट से हमलाकर एक युवक का सिर फोड़ दिया। दहशत फैलाने को मनबढ़ों ने कई राउंड फायरिंग की और ईंट पत्थर भी चलाए। आसपास के लोग एकत्र हुए तो मनबढ़ पीएसी कैंप में भागकर छिप गए। हमलावर पुलिसवालों के बेटे बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


तड़ीखाना निवासी अमन कनौजिया के दोस्त की बहन ने भाई से शिकायत की थी कि पीएसी कैंप और आसपास रहने वाले कुछ युवक उससे छेड़खानी करते हैं। अमन और उसके दोस्त ने शनिवार को इसका विरोध किया था। रविवार शाम अमन मां के कहने पर बाजार जा रहा था, तभी सब्जी मंडी के पास जुटे मनबढ़ों ने उसे घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी। इससे अमन का सिर फट गया और वह बेहोश हो गया। आसपास के लोगों को एकत्र होता देख मनबढ़ फायरिंग करते हुए पीएसी कैंप में भाग गए। मौके पर जुटे दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद भी मनबढ़ नहीं माने और पीएसी कैंप के अंदर से ही ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इंस्पेक्टर घनश्याम तिवारी ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

फायरिंग और पत्थरबाजी से दुकानदारों में भी दहशत 
पीएसी कैंप के पास फायरिंग और पत्थरबाजी से आसपास के दुकानदारों में दहशत है। आरोप है कि आए दिन पीएसी कैंप में रहने वाले मनबढ़ युवक बदसलूकी करते हैं और मना करने पर मारपीट करते हैं, लेकिन पुलिस इन पर सख्ती नहीं करती है, जिस वजह से ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं। छींटाकशी और विरोध करने पर मारपीट की घटना पीएसी कैंप के पास आम हो चुकी है। दो महीने पहले भी पीएसी कैंप के पास ही फायरिंग हुई थी। उस समय भी मामला छींटाकशी का ही था, लेकिन पीड़ित के सामने न आने पर पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया था। रविवार की घटना भी अचानक नहीं हुई, बीते कई दिनों से पीड़ित युवती भाई से छेड़छाड़ की शिकायत कर रही थी। शनिवार को युवती के भाई ने दोस्त अमन के साथ जाकर आरोपी युवक को ऐसा न करने की हिदायत दी थी। इसी का बदला लेने के लिए रविवार को मारपीट और फायरिंग हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में छेड़खानी की प्रमुख घटनाएं
30 जुलाई को चौरीचौरा में छेड़खानी पर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने मारपीट की
अक्टूबर में मेडिकल कॉलेज के पास छात्रा से छेड़खानी के विरोध पर मारपीट 
नवंबर में शाहपुर के राप्तीनगर में छात्रा से छेड़खानी का केस दर्ज हुआ
दिसंबर में खजनी में विधायक के घरवालों पर छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज हुआ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें