फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल और बाइक के साथ चार चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
अरेस्‍ट
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। वाहन चेकिंग के दौरान कैंट पुलिस ने सोमवार को व्हीपार्क के पास चोरी की दो बाइक के साथ चार चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसएसपी की सूचना पर कैंट पुलिस ने सोमवार दोपहर व्हीपार्क के पास घेराबंदी की। वाहन चेकिंग के दौरान एसएसआई बृजेश सिंह यादव ने बाइक और स्कूटी सवार चार युवकों को रोकने की कोशिश की तो वे भागने लगे। पुलिस ने सभी को दौड़ाकर पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान कोतवाली के खूनीपुर निवासी अमन अली उर्फ मस्तान, तिवारीपुर के जफर कॉलोनी निवासी गोलू उर्फ सरफराज, इलाहीबाग के हर्षित उर्फ हर्ष पांडेय और मुकीम अहमद के रूप में हुई। सभी ने दोनों बाइक चोरी की बताई। तलाशी के दौरान पांच मोबाइल भी बरामद हुए। कैंट पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें