फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सड़क हादसों में बालक समेत दो की मौत, 9 घायल

Tue, 14 May 2019 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले के अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में एक साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उरुवा और धुरियापार प्रतिनिधि के मुताबिक धुरियापार रोड पर दुघरा शहीद द्वार बेलासपुर में रविवार की रात एक बजे वाहन की चपेट में आने से सिकरीगंज के बेलाखुर्द निवासी श्यामदेव (52) की मौत हो गई। हादसे में बेलाखुर्द के रामकृपाल (25) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। कुसम्ही बाजार और जगदीशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कुसम्ही बाजार में रोडवेज की अनुबंधित बस की चपेट में आने से बाइक सवार एक साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। कुशीनगर के सुकरौली निवासी लक्ष्मीना (28) पति प्रमोद साहनी के साथ मायके में ब्रह्मभोज में शामिल होने आई थीं। लक्ष्मीना की ससुराल महराजगंज के नौतनवां में है। साथ में एक साल के बेटे कार्तिक को लेकर वह लौट रही थीं कि कुसम्ही बाजार में बस की चपेट में बाइक आ गई।

वहीं खोराबार थाना क्षेत्र के रामनगर कड़जहां निवासी बैजनाथ निषाद के बेटे अजय की शादी कुशीनगर के अहिरौली थाना के सहजौली में थी। सोमवार सुबह करीब आठ बजे बोलेरो बराती लौट रहे थे। फोरलेन पर बनिया टोला में सोमवार सुबह आठ बजे बोलेरो टायर फटने से पलट गई। इस हादसे में सीताराम निषाद, माधुरी, अर्जुन, पंकज, सोनू, अरविंद, भोलू, धनंजय घायल हो गए। सभी आपस में रिश्तेदार हैं। सरदारनगर प्रतिनिधि के मुताबिक चौरीचौरा के केवलाचक निवासी मुन्ना चौधरी साइकिल से फुटहवा की ओर जा रहे थे। सोनबरसा के पास वह बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। पीपीगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे के भगवानपुर में सोमवार की सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आकर युवक घायल हो गया। कैंपियरगंज के केवटलिया निवासी दुर्गेश निषाद एक रिश्तेदार के यहां किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार चौरीचौरा के सोनबरसा बाजार स्थित जगपुर गांव के पास सोमवार की सुबह रोडवेज की अनुबंधित बस सामने से ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में पिपराइच के हेमधापुर निवासी गुलाब अंसारी (60), उनकी पत्नी निशा और खोराबार के सिसवा उर्फ चनकापुर निवासी मोहन प्रताप सिंह घायल हो गए। ये सभी सड़क किनारे खडे़ थे।

एक की कोख उजड़ी, दूसरे को खरोच भी नहीं

कुसम्ही। दो अलग-अलग सड़क हादसों में कुदरत का अजब ही फैसला सामने आया। फोरलेन पर बनिया टोला के पास हुए हादसे में बोलेरो सवार आठ लोग घायल हुए, लेकिन साल भर की बच्ची मां माधुरी की गोद से छिटककर गाड़ी की खिड़की से बाहर सड़क पर गिर गई। बच्ची को खरोच तक नहीं आई। वहीं कुसम्ही बाजार के पास हुए हादसे में एक साल के बच्चे की मौत हो गई।

रुद्रपुर में कार पेड़ से टकराई, चार बराती घायल

रुद्रपुर (गोरखपुर)। रुद्रपुर-करहकोल मार्ग पर कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने से गोरखपुर के संजय पासवान, रमेश सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पिड़री गांव के गुुलाब पासवान के घर रविवार की रात गोरखपुर से बरात आई थी। रात करीब 11 बजे बरात में शामिल होने के बाद कार से पांच लोग घर के लिए निकले। तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ने ले वह पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार से शराब की बोतलें मिलीं।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें