गोरखपुर। रेल प्रशासन ने सात जोड़ी ट्रेनों में शयनयान श्रेणी के एक-एक अतिरिक्त लगाने का निर्णय लिया है। कृषक एक्सप्रेस में 15 मई को वाराणसी सिटी से, चौरीचौरा एक्सप्रेस में 15 मई को गोरखपुर से, 14 एवं 16 मई को कानपुर अनवरगंज से, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस में 14 एवं 15 मई को गोरखपुर से, 14 से 17 मई तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, पूर्वांचल एक्सप्रेस में 15 मई को गोरखपुर से, 16 मई को कोलकाता से, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में गोरखपुर से 15 मई को, बांद्रा टर्मिनस -गोरखपुर एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस से 17 मई को, छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस में छपरा से 14 मई को शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच, गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में 14 मई को गोरखपुर से तथा 15 मई को पनवेल से शयनयान श्रेणी का दो अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
दो ट्रेनों में एलएचबी कोच लगेंगे
गोरखपुर। गोरखपुर-शालीपुर एक्सप्रेस (15021/15022) एवं गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस (15029/15030) में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एलएचबी (लिंक हाफमैन बुश) कोच लगाया जाएगा। गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस में गोरखपुर से 20 मई से, शालीमार से 21 मई से तथा गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस में गोरखपुर से 23 मई तथा पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस में पुणे से 25 मई से एलएचबी कोच वाले रेक लगाए जाएंगे।
पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस में एक कोच बढ़ेगा
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए (11037/11038) पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस में साधारण श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से ग्रीष्मकाल में लगाने का निर्णय लिया है। ट्रेन में पुणे से 16 मई से 27 जून तक तथा गोरखपुर से 18 मई से 29 जून तक साधारण श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
तीन जोड़ी ट्रेनों में स्थायी रूप से कोच बढे़ंगे
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने मुंबई की तीन जोड़ी ट्रेनों में स्थायी तौर पर कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस में गोरखपुर से 16 मई से, पनवेल से 17 मई से, गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में गोरखपुर से 22 मई से, बांद्रा टर्मिनस से 24 मई से, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में गोरखपुर से 20 मई से तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 21 मई से वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक-एक एवं शयनयान श्रेणी के दो-दो कोच स्थायी तौर पर लगाए जाएंगे।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।