फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा तीन की छात्रा को बेरहमी से पीटा

Fri, 28 Dec 2018 12:53 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसम्ही बाजार। खोराबार इलाके में प्राइमरी स्कूल जा रही तीसरी कक्षा की छात्रा को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवकों ने दुष्कर्म की कोशिश भी की लेकिन छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने छात्रा को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। छात्रा ने पेट में दर्द की शिकायत की है। अल्ट्रासाउंड और एक्सरे होना है। पुलिस मारपीट का केस दर्ज कर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


कुशीनगर, हाटा इलाके की दस साल की बच्ची मां के साथ खोराबार में रहती है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे वह अकेले ही स्कूल जा रही थी। रास्ते में कर्बला के पास सूनसान जगह पर बाइक सवार चार युवक आ गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि कपड़े फाड़कर दुष्कर्म की कोशिश भी की।

बच्ची के शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए और फिर वह अचेत हो गई। एसओ खोराबार अंबिका प्रसाद ने बताया कि छात्रा के साथ बाइक सवारों ने मारपीट की है। पेट में दर्द की बात सामने आई है। अल्ट्रासाउंड कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें