फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम व सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने पर केस, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Sep 2018 02:24 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
एफआईआर
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी कर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने वाले के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एसएसपी के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


डीजीपी के आदेश पर जिले में डिजिटल वालंटियर ग्रुप बनाया गया है। गुलरिहा के हरसेवकपुर निवासी चंदन चौहान को भी पुलिस ने इस ग्रुप से जोड़ा था। वालंटियर ग्रुप का सदस्य बनने के बाद ही चंदन ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ ही अभद्र टिप्पणी कर वीडियो बना लिया। वीडियो को अन्य ग्रुप के साथ ही वालंटियर ग्रुप में भी शेयर कर दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष गुलरिहा जयदीप कुमार वर्मा की तहरीर पर चंदन के खिलाफ आईटी एक्ट और कई धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें