फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 5.70 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 30 हजार
विज्ञापन

सिरसा। एटीएम से पैसे निकालने गए एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर शातिर व्यक्ति ने 30 हजार रुपये निकाल लिए। वीरवार को उसके मोबाइल पर पैसे की निकासी संबंधी मैसेज आया तो उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। जिसके बाद पुलिस व बैंक अधिकारियों को सूचित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से बिहार व हाल सिरसा के टाऊन पार्क निवासी सतिंद्र यादव ने बताया कि 15 सितंबर को वह टाऊन पार्क के निकट स्थित एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया था। दो-तीन बार एटीएम लगाने के बाद भी पैसे नहीं निकले। इसी दौरान वहां खड़े एक युवक ने उससे एटीएम मांगा। युवक ने भी एक-दो बार एटीएम लगाया और उससे पासवर्ड पूछ लिया। लेकिन पैसे नहीं निकले। इसी दौरान युवक ले शातिर तरीके से उसका एटीएम बदल लिया और उसे किसी और का एटीएम पकड़ा दिया। वीरवार को उसके मोबाइल पर खाते से 30 हजार की निकासी का मैसेज आया। इसके बाद उसने अपना एटीएम चैक किया। उसने तुरंत बैंक व पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें