फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के खरदेवा गांव के पिपरासी टोला की घटना

Fri, 07 Sep 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानकीनगर(कुशीनगर)। कसया थाना क्षेत्र के खरदेवा गांव के पिपरासी टोला में बीडीसी सदस्य एवं मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। शव गांव की एक महिला के घर में मिली। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने महिला समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला गिरफ्तार कर ली गई है।
विज्ञापन


खरदेवा गांव के पिपरासी टोला निवासी शहीद अंसारी (55) की पत्नी हसीना ने कसया थाने में दी तहरीर में कहा है कि वह बृहस्पतिवार को पूरे परिवार के साथ ननद के घर गई थी। दोपहर बाद तीन बजे वापस आई। शाम छह बजे के करीब लालपरी नाम की महिला का फोन आया। महिला ने उसके पति को उधार के रूप में दिए 45 हजार रुपये वापस लेने के लिए अपने घर बुलाया।

हसीना के मुताबिक, उसके पति जब पैसे लेने पहुंचे तो महिला और उसके परिवार के लोगों ने पीट पीटकर उनकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर वह मौके पर पहुंची। तब तक महिला और उसके परिजन फरार चुके थे। घर में उसके पति की लाश पड़ी हुई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


हसीना ने बताया कि छह माह पहले लालपरी की बेटी की शादी थी। तब उसके पति ने उधार के रूप में उसे 45 हजार रुपये दिए थे। लालपरी ने दो-तीन महीने में रकम वापस करने की बात कही थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। उसके पति बार-बार उससे रकम की मांग करते थे, लेकिन वह हर बार कुछ दिन में रुपये लौटाने की बात कहती थी। हसीना का कहना है कि लालपरी ने रुपये देने से बचने के लिए ही उसके पति की हत्या की है।

कसया थाने के एसओ शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में रात में ही मुकदमा दर्ज हो गया था। महिला समेत चार लोग नामजद हैं। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर अन्य तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें