फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में मारपीट, 25 पर डकैती और बलवा का केस

Sun, 24 Dec 2017 08:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
संघर्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सहजनवां थाना क्षेत्र के बेलवाडाड़ी गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में रविवार को मारपीट हो गई, जिसमें पिता-पुत्र समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, पुलिस को गांव में जातीय संघर्ष की सूचना मिली। सीओ, एसडीएम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में एहतियातन पीएसी और पुलिस की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर 25 लोगों पर मारपीट, बलवा, डकैती और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को अशोक सिंह का बेटा राहुल सिंह और काशी का बेटा मुकेश के बीच क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों के बीच मारपीट में राहुल ने मुकेश की पिटाई कर दी और बीच बचाव कर मौजूद दोस्तों ने मामले को शांत करा दिया। शनिवार की शाम को राहुल अपने घर के पास टहल रहा था। आरोप है कि तभी मुकेश, पिता काशी और कुछ अन्य लोगों के साथ पहुंचा और राहुल की पिटाई कर दी। शोर सुनकर गांव के लोग पहुंच गए और एक बार फिर मामले को शांत कराते हुए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आई और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।

रविवार सुबह काशी अपने बेटे दीपक और ओमप्रकाश के साथ खेत में काम कर रहे थे। आरोप है कि तभी पहुंचे राहुल पक्ष के लोगों ने तीनों की पिटाई शुरू कर दी। तीन लोगों को चोटें आई हैं। काशी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर पर ग्रामीणों के एकत्र होने पर हमलावर फरार हो गए। पुलिस को फिर सूचना दी गई। तीनों को स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया गया। काशी के गंभीर चोट को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने ओमप्रकाश की तहरीर पर अशोक सिंह समेत 25 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। सीओ आशुतोष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


घायल से मिले सपा जिला अध्यक्ष 
जिला अस्पताल में भर्ती घायल दलित काशी से सपा जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव की अगुवाई में नेताओं ने मुलाकात की। नेताओं ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अध्यक्ष के साथ जिला महासचिव जवाहर लाल मौर्या, राजू तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें