गोरखपुर।
डॉक्टर को दिखाने आई देवरिया की महिला के साथ सोमवार को बैंक रोड पर चेन स्नेचिंग हो गई। महिला के शोर मचाने पर पुलिस ने घेराबंदी की और सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखने के बाद संदेह के आधार पर एक महिला कोे हिरासत में ले लिया। उसके पास से सोने की चेन बरामद हुई है। हालांकि पकड़ी गई महिला चेन स्नेचिंग से इन्कार कर रही है। महिला थाने में उससे पूछताछ की जा रही है।
देवरिया के तरकुलवा, पथरदेवा निवासी विंध्यवासिनी पत्नी लाल बहादुर 12 वर्षीय बेटी को लेकर गोरखपुर में डॉक्टर को दिखाने आई थी। सोमवार दोपहर बैंक रोड पर किसी ने पीछे से महिला की चेन छीन ली। पीड़ित महिला ने शोर मचाया तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पड़ताल शुरू की। संदेह के आधार पर पुलिस ने एक महिला को हिरासत में ले लिया। उसे महिला थाने लाया गया, जहां तलाशी के दौरान उसके पास से सोने की चेन बरामद हो गई। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उसे यह चेन विश्वविद्यालय गेट के पास गिरी हुई मिली। बैंक रोड पर वह किसी काम से आई थी। पुलिस उसे हिरासत मेें लेकर पूछताछ कर रही है।