फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से छात्र की मौत

Mon, 24 Sep 2018 01:36 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
death
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रांसपोर्टनगर चौकी के पास रविवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार छात्र ज्ञानशंकर (20) की मौत हो गई। वह कोचिंग पढ़कर घर लौट रहे थे। मौत की सूचना पाते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बेलीपार क्षेत्र के पेवनपुर गांव निवासी अरुण कुमार के पुत्र ज्ञानशंकर एमजी पीजी कॉलेज में बीएससी के छात्र थे। रविवार को दोपहर करीब दो बजे कोचिंग पढ़कर वह स्कूटी से घर लौट रहे थे। ट्रांसपोर्टनगर चौकी से आगे अमरूद मंडी के पास पीछे से एक ट्रक ने चपेट में ले लिया। गंभीर हालत में स्थानीय लोगों ने ज्ञानशंकर को अस्पताल में भर्ती कराया।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। पुलिस से हादसे की खबर पाकर परिवार वाले भी वहां पर पहुंच गए थे। ज्ञानशंकर दो भाइयों में बड़े थे। उन्होंने हेलमेट लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें