फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी महेश खेमका गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा

Fri, 20 Jul 2018 01:54 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
गोरखपुर। साहबगंज में खाद्य तेल में मिलावट कर बेचने के आरोपी व्यापारी महेश खेमका को कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। 2007 में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


खूनीपुर निवासी महेश खेमका साहबगंज के बड़े व्यापारी हैं। 2007 में उनकी दुकान पर मिलावटी तेल बेचे जाने की सूचना मिली थी। खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। उस दौरान मिलावटी तेल मिला था और मिलावट करते हुए दो कर्मचारी भी पकड़े गए थे। कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया गया था। कोर्ट ने हाजिर होने के लिए कई बार नोटिस दिया, लेकिन खेमका ने ऐसा नहीं किया। फिर कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हुआ। उसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी व्यापारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें