फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीक थूकने पर मारपीट, युवक को असलहा सटाया

Sun, 08 Jul 2018 01:30 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
पादरीबाजार (गोरखपुर)। शाहपुर के बशारतपुर स्थित पेट्रोलपंप पर शनिवार को गुटखा का पीक थूकने पर बाद हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। युवक ने प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी पर पीक थूका था। उसका विरोध करने पर मनबढ़ों ने कर्मचारी को पीट दिया। आरोप है कि कर्मचारी की कनपटी पर तमंचा सटाकर ट्रिगर दबा दिया। संयोग ठीक था कि गोली मिस हो गई, जिससे जान बच गई। इससे गुस्साए लोगों ने बाइक सवार तीन मनबढ़ों में से दो को पकड़ लिया और उन्हें पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पेट्रोलपंप पर लगे सीसी टीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन


खोराबार थाना क्षेत्र के न्यू महेवा कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अमित सिंह बशारतपुर स्थित बंसल पेट्रोल पंप के सामने स्थित श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड में कर्मचारी हैं। शनिवार को वह पेट्रोलपंप पर तेल भरवाने के बाद सेल्समैन को रकम दे रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवक आए। उन्हीं में से किसी ने गुटखा का पीक थूका। पीक अमित की पैंट पर पड़ी। उन्होंने एतराज किया तो तीनों मनबढ़ उलझ गए और मारपीट करने लगे। इसी बीच एक ने अमित पर तमंचा सटा दिया। यह देख साथी कर्मचारी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और दो युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक ों की पहचान गाजीपुर निवासी अमित यादव और बिछिया निवासी मृत्युंजय विश्वकर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें