फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क पर कब्जे की कोशिश, मारपीट

Mon, 02 Jul 2018 01:52 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पार्क पर कब्जे की नियत से तोड़ा गया ट्री-गार्ड।
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल के रामजानकी नगर में कौशलपुरम कॉलोनी स्थित पार्क की जमीन पर रविवार को कब्जे की कोशिश करने पर मारपीट हो गई। स्थानीय लोग कब्जे का विरोध कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने दो नामजद सहित 12 लोगों पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। एडीजी दावा शेरपा से भी शिकायत की गई है।
विज्ञापन


कौशलपुरम मोहल्ले में पार्क में शनिवार को कुछ लोग कब्जा करने पहुंचे थे। स्थानीय लोगों के विरोध की वजह से वह लौट गए। रविवार को करीब बारह लोग पहुंचे और पार्क में लगे ट्री गार्ड को तोड़ने लगे। आसपास के लोगों ने विरोध किया तो मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच कॉलोनी के एक व्यक्ति की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने के पहले ही कब्जा करने पहुंचे लोग फरार हो गए। आरोप है कि जाते समय उन्होंने असलहे भी लहराए। इस मामले में शिकायत के बाद एडीजी ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें