फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन को तमंचा सटाकर 43 हजार लूटे

Tue, 30 Jan 2018 08:14 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
पीड़ित सुरेंद्र। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हरपुर-बुदहट के पकड़ी गांव के पास वसूली कर लौट रहे सेल्समैन को तमंचा सटाकर बाइक सवार बदमाशों ने 43 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों के फरार होने पर सेल्समैन सुरेंद्र ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सीओ खजनी चारु निगम ने छानबीन की। बदमाश हेलमेट पहने थे, इसकी वजह से उनका हुलिया सुरेंद्र नहीं बता सके।

विज्ञापन

सहजनवां थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दस निवासी पवन कुमार की दिव्यांश एजेंसी है। यहां से वह पारले और पतंजलि का बिस्कुट व अन्य समान की सप्लाई का काम करते हैं। सहिजना के सुरेंद्र एजेंसी में सेल्समैन हैं। मंगलवार को वह क्षेत्र में सामान की डिलिवरी देने और रुपयों की वसूली करने के लिए चालक के साथ पिकअप से गए थे।

शाम चार बजे के करीब वह पकड़ी गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल के पास पहुंचे थे कि पीछे से आए दो बाइक सवारों ने ओवरटेक कर गाड़ी रुकवा ली। अभी चालक और सुरेंद्र कुछ समझ पाते तब तक एक बदमाश ने तमंचा सटाकर बैग में रखा रुपया लिया। घटना की सूचना पर पहुंची एजेंसी संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें