फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर छात्र को सीनियरों ने घेरा, दी धमकी

Wed, 13 Dec 2017 08:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के कला संकाय भवन में बुधवार को सीनियर छात्रों ने एक जूनियर छात्र को धमकी दी। छात्र का कसूर महज इतना था कि उसने क्लास में बाधा नहीं डालने का अनुरोध किया था। इससे नाराज सीनियर छात्र पहले तो क्लास के दौरान ही छात्र को बाहर बुलाने लगे। जूनियर ने नजरअंदाज किया तो क्लास से बाहर निकलने पर उसे घेर लिया। इसी दौरान छात्र ने चीफ प्रॉक्टर को फोन कर इसकी सूचना दे दी। जब तक प्रॉक्टर वहां पहुंचते, सीनियर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि सीनियर छात्रों के समर्थन में कुछ बाहरी छात्र भी कला संकाय भवन पहुंच गए थे।
विज्ञापन


बुधवार को बीए प्रथम वर्ष के छात्र दोपहर 1:10 बजे की क्लास शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। जूनियर छात्र जब क्लास में पहुंचे तो वहां पहले से ही कुछ सीनियर बैठे हुए थे। जूनियर छात्रों को क्लास में आते देख सीनियर बाहर निकल गए। इस दौरान क्लास में बैठी छात्रा ने मुख्य द्वार सटा दिया, ताकि क्लास में कोई बाधा ना हो। इतने में सीनियर वापस लौटे और दरवाजे पर लात मारकर उसे खोल दिया। इस दौरान बीए के छात्र ने विरोध किया तो वे उलझ गए। इतने में शिक्षक के क्लास में पहुंचने पर सीनियर वहां से निकल गए।

थोड़ी देर बाद करीब दो दर्जन की संख्या में कुछ छात्र क्लास में पहुंचे और विरोध करने वाले जूनियर को बाहर बुलाने लगे। शिक्षक की फटकार पर एक बार फिर सीनियर छात्र बाहर निकल गए। क्लास खत्म हुई तो जूनियर छात्र को सभी ने घेर लिया और उसे धमकी देते हुए गाली-गलौच करने लगे। इतने में इसकी सूचना चीफ प्रॉक्टर को मिली। प्रॉक्टर के कला संकाय पहुंचने से पहले ही सीनियर फरार हो गए। छात्र की लिखित शिकायत पर सीनियरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें