फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Nov 2017 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन

विज्ञापन
बेलघाट (गोरखपुर)। रामपुर गांव के दिग्विजय सिंह की हत्या में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने कुरी बाजार से गिरफ्तार किया है। पूछताछ कर पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। आरोपी इलाका छोड़कर भागने की फिराक में थे।

31 अक्टूबर की सुबह रामपुर गांव के दिग्विजय सिंह और रमाकांत यादव के बच्चों के बीच विवाद हो गया था। मौके पर मौजूद लोगों ने झगड़ा भी खत्म करा दिया था। इसके बावजूद रामकांत पक्ष के लोग बदला लेने की फिराक में थे। दोपहर तीन बजे दिग्विजय सिंह खेत की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रमाकांत यादव, उनके बेटे सोनू यादव, विनय यादव और सुरेंद्र यादव ने लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय की पत्नी रुना देवी की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। गुरुवार को एसओ बेलघाट उपेंद्र श्रीवास्तव ने आरोपियों की सूचना पर कुरीबाजार में घेराबंदी की। पुलिस ने सोनू यादव, विनय और सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी इलाका छोड़कर भागने की फिराक में थे। पुलिस ने हत्या में प्रयोग लाठी डंडा बरामद किया है। इंस्पेक्टर ने कहा कि हत्या में शामिल तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें